जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। क्वारेंटिन सेंटर में लाया गया यूवक ने सेंटर पर जमकर हंगामा मचाया। होटल के खिड़की के शीशे तोड़ने के अलावा स्वास्थ्य जाँच में पहुची टीम पर हमला और मजिस्ट्रेट के साथ भी बदसलूकी की है। युवक जिले के गोसाईमढ़ी गाव का रहने वाला है। कोरोना वायरस के हॉट स्पॉट मुंबई से वह यहाँ आया है। मुंबई से आने के बाद यहाँ स्वास्थ्य विभाग ने उसे क्वारेंटिन करते हुए उसका सैम्पल लेकर जाँच के लिए पटना भेजा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर क्षेत्र के बायपास स्थित अशोका होटल कोक्वारेंटिन सेंटर बनाया है। इस पूरे होटल के 20 कमरों को आरक्षित किया गया है.यहाँ ठहरने वालो को खाना की भी उत्तम व्यवस्था की गयी है। इस सेंटर पर अभी सात लोगो को रखा गया है। इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि युवक का आरोप है कि उसे कोई बीमारी नहीं है। उसे जबरदस्ती यहाँ रखा जा रहा है। उसने विरोध स्वरूप होटल में रात में हंगामा शुरू कर दिया। होटल के खिड़की के शीशे तोड़ डाले। शनिवार को सवेरे जब स्वास्थ्य टीम उसके जाँच में गयी तो उसके साथ भी वह बेहूदगी से पेश आया। मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट ने भी उसे स्वयं और अपने परिवार के लिए जाँच में सहयोग करने की सलाह दी। बाद में अधिकारियो ने चेतावनी दी है कि यदि यह जाँच में सहयोग नहीं करेगा तो इसके खिलाफ आपदा कानून के तहत प्राथमिकी कर जेल भी भेजा जा सकता है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी इस मामले में युवक को समझाने का प्रयास में लगे है। मुंबई में मजदूरी कर रहा युवक बीते दिन ही अपने गाव पंहुचा था। स्कूटी पर पीछे बैठ कर आये बगल गाव का उसका दूसरा साथी स्वास्थ्य विभाग के साथ जाँच आदि में काफी सहयोग कर रहा है। वह भी गोसाईमढ़ीके इस युवक को समझाने में लगा हुआ है। बताया गया कि कल सवेरे गाव आने के बाद उसने स्नान आदि के बाद घर से बाहर निकलकर लोगो से सार्वजानिक स्थानों पर मिलना जुलना शुरू कर दिया था। इसी बीच ग्रामीणों ने इसके आने की सूचना जिला प्रशासन को दी। जिला प्रशासन दल बल के साथ इसे गाव से यहाँ बनाये गये क्वारेंटिन सेंटर में लाकर रखा। युवक के इस करतूत से उसके गाव वाले भी खफा है। सभी उसे समझाने में लगे हैं। ग्रामीण इसे गाव की सुरक्षा के साथ भी जोड़कर देख रहे हैं। गाव आने के बाद वह सैकड़ो लोगो के सम्पर्क में आ चूका है।
