इलेक्ट्रॉनिक एजेंसी की दुकान में लगी भीषण आग लाखों की संपत्ति नष्ट,आग पर काबू पाने में दुकान मालिक समेत कई जख्मी

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
इस्लामपुर : स्थानीय बाजार के पटना रोड के पॉस इलाके में रविवार को कई कंपनी के एजेंसी लिए दुकान में अगलगी कि घटना में कई लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया । आग लगने की खवर आग की तरह फैलते ही सेकड़ो लोगो की हुजूम जुटकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा । आग लगने की सूचना मिलते ही हिलसा,ऑंगरी,राजगीर, एकंगरसराय एवं इस्लामपुर के दमकलकर्मी के द्वारा करीब तीन घंटो तक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । दुकानदार मुन्ना कुमार ने बताया की व्हारपुल,एलजी,सैमसंग,ओनका, विडियो कॉन, उषा कंपनी के कूलर,फ्रिज,पंखा,मिक्सी,हीटर,ग्गीजर समेत कई लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया । इस अग्नि कांड में आग पर काबू पाने के दौरान दुकान मालिक मुन्ना कुमार ,अग्निशमन दस्ता के पवन कुमार, पिंटू राज समेत निखिल कुमार जख्मी हो गया । घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी,एसडीओ,बीडीओ,सीओ, कार्यपालक पदाधिकारी ,इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष पहुचकर भीड़ पर नियंत्रण कराने में जुटे थे । थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया की बिजली के शॉट शर्किट से आग लगना प्रतीत होता है ।