फतुहा में एक माह से टीम सोसल सर्विस समसपुर के कार्यकता फोरलेन पर मजदूरो और राहगीरों को करा रहे है भोजन

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
फतुहा (एस०एस०केशरी) : फतुहा फोरलेन सड़क पर कोरोना को लेकर शुरू हुए लॉकडाउन के समय यानी एक माह से  टीम सोसल सर्विस समसपुर के कार्यकता  मजदूरो और राहगीरों को नास्ता और भोजन करा रहे है. इस संबध में टीम के मुख्य सदस्य अनिल राज,राजन ,पंकज पेप्सी ने बताया की जनसहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है जो जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक जारी रहेगा. रविवार को भी  यूपी के प्रयागराज (इलाहाबाद)         से खगड़िया पैदल ही घर के लिए चलेे एक दर्जन  मजदूरों  को  खाना खिलााया और रास्ते के लिए भोजन का पैकेट दिया. मजदूरों ने बताया की केन्द्र और राज्य सरकार सिर्फ अमीरों को ही मदद करती है.हमलोग लॉॉकडाउन -1 के समय से ही परेशान थे. जैसे तैसे बचे पैसे से खा पीकर तो काट लिए मगर लॉॉकडाउन 2 के बाद तो  खाने के लिए भी कूछ नही बचा था.हिम्मत हार गया तो भूखे-प्यासे  ही पैदल घर को निकल दिए. मौके पर वॉड पार्षद दिपक कुमार,काटूनिषट अमरेन्द्र,  ,सिक्को,सुधीर कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.