शेखपुरा।लॉक डॉन की स्थिति में किसी व्यक्ति को भोजन करने में कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए दो जगहों पर आपदा राहत केंद्र खोले गए हैं। जहां पर लोगों को मुफ्त / निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है जहां पर अभी तक सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन किया है।अभ्यास मध्य विद्यालय शेखपुरा एवं उच्च विद्यालय बरबीघा में यह शिविर 25 मार्च से लगातार कार्यान्वित की जा रही है। इसके अलावा जिले के कई व्यक्ति एवम संस्थाएं इसमें सक्रिय सहयोग प्रधान कर रही है जो जिले के लिए गौरव की बात है कौन है। कोरोना वायरस के वैश्विक संकट के समय में भूखे व्यक्ति को भोजन सुलभ कराना इससे बड़ा कोई मानव धर्म नहीं होता है। संकट की इस स्थिति में डीएम ने लोंगो से मिलजुलकर लड़ने की अपील की है।