शेखपुरा। डीएम इनायत खान के निर्देश के आलोक में रेड क्रॉस सोसाइटी शेखपुरा के द्वारा वांछित व्यक्तियों के बीच सूखा भोजन पदार्थ वितरित किया जाएगा। इसके लिए डीएम के द्वारा एक विशेष समीक्षात्मक इसके सचिव एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ हुई।रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी शेखपुराने रेड क्रॉस के सचिव डॉ रामाश्रय प्रसाद को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस के लॉक डाउन की स्थिति के मद्देनजर जिले के वांछित व्यक्तियों की बीच चावल, दाल ,आलू, सरसों तेल ,नमक आदि खाद्य पदार्थों का वितरण करें ।इसके लिए सचिव डॉ रामाश्रय प्रसाद ने डेढ़ से दो सौ से अधिक पैकेट बनाने का निर्देश दिए।जिसमें 4 किलो चावल 2:30 किलो आलू 1 किलो दाल आधा लीटर सरसों तेल नमक आदि है ।इसे 6 अप्रैल को जिले के सबसे वांछित विशेषकर महादलित बस्तियों में संबंधित अंचलाधिकारी के उपस्थिति में वितरण किया जाएगा ।डीएम ने स्पष्ट कहा है कि वितरण कार्य में किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए ।इसके लिए इसके प्रभारी अमित कुमार वरीय उप समाहर्ता को कई निर्देश दिए हैं । जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले के किसी भी स्थल पर वितरण के कार्यों में संबंधित अंचलाधिकारी आवश्यक सहयोग करेंगे । उनकी उपस्थिति में ही आपदा राहत से संबंधित खाद्य सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव कदम उठाया जा रहा है ।