इस्लामपुर पटना रेल खंड पर एक जोड़ी नई ट्रेन चलाई जाए सांसद कौशलेंद्र

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
 नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मिलकर नालंदा के इस्लामपुर से पटना के बीच एक जोड़ी ट्रेन की मांग की उन्होंने बताया कि इसके लिए मैं माननीय रेल मंत्री जी को कई बार पत्राचार भी किया हूं और व्यक्तिगत मिलकर मौखिक रूप से भी इसके लिए कई बार कहा हूं मेरा मानना है कि जब तक इसराइल कारण पर एक जोड़ी नई ट्रेन नहीं चलाई जाती है तब तक इस रेल खंड पर यात्राओं की बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा बरसों से लोग इसकी इंतजार में है की कब नई ट्रेन चलेगी ताकि किसान नौजवान व्यवसाय को इसका लाभ मिल सके। जैसा कि सब लोग जानते हैं इस्लामपुर से पटना आवागमन की पहली मोमो सेवा गाड़ी संख्या 03 271 सुबह 6:30 बजे है तत्पश्चात पटना जाने के लिए मेमो ट्रेन की उपलब्धता 10 घंटे बाद है जो काफी लंबा अंतराल हो जाता है। इसी प्रकार पटना से इस्लामपुर जाने के लिए पहले मेमू ट्रेन संख्या 03396 सुबह 10:30 बजे है और अगली मेमो ट्रेन रात्रि को 8:30 बजे है इस बीच में 10 घंटे का अंतराल है। सांसद श्री कुमार ने माननीय मंत्री जी को विशेष रूप ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए इस्लामपुर पटना इस्लामपुर रेलखंड पर आधारित एक जोड़ी आईसीएफ कोच ट्रेन चलाया जाए जिससे इस रेल खंड पर यात्रियों को सुविधा हो सके और इसका का लाभ उठा सकें