मोo शफीक, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन,नालंदा की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा दिनांक 10.09.2025 को आयोजित होने वाली सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी केंद्राधीक्षकों , प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया।
विदित हो कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर 2025 (बुधवार) को एकल पाली की परीक्षा मध्याह्न 12:00 बजे से 02:15 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आयोग के गाइडलाइन का अक्षरशः पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए ।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन हेतु 30 स्टैटिक दंडाधिकारी, 7 जोनल दंडाधिकारी एवं 03 उड़नदस्ता दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है।
परीक्षा का आयोजन बिहार शरीफ जिला मुख्यालय के 15 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इन परीक्षा केंद्रों पर में 9336 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर , ब्लुटूथ, वाई – फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पूरी तरह से फ्रीस्किंग के पश्चात भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे ।
परिक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले अर्थात 11: 00 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो स्टैटिक दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर 7 गश्ती दल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। साथ ही 03 वरीय पदाधिकारी उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जो लगातार विभिन्न सम्बद्ध परीक्षा केंद्रों के बीच भ्रमणशील रहते हुए स्वच्छ परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएंगे।
स्वच्छ ,निष्पक्ष,कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से नालन्दा समाहरणालय परिसर स्थित हरदेव भवन में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है। जिसका टॉल फ्री नं0-18003456323 है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है । साथ ही नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संबंधित परीक्षा केंद्र पर पूर्वाह्न 9:00 तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
संपूर्ण परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 500 गज परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
परीक्षा के सफल आयोजन के मद्देनजर जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने को लेकर अलग से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।
स्वच्छ ,निष्पक्ष,कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी,जैमर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
इस अवसर पर , संबंधित दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षक आदि उपस्थित थे।