कुंदन कुमार , जिला पदाधिकारी, नालंदा के द्वारा समाहरणालय अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
कुंदन कुमार , जिला पदाधिकारी, नालंदा के द्वारा समाहरणालय अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के क्रम में नजारत शाखा, सामान्य शाखा, राजस्व शाखा, विधि शाखा, पंचायती राज विभाग, भू-अर्जन शाखा ,अभिलेखागार कार्यालय में जाकर कार्यशैली को उन्होंने स्वयं देखा ।
संबंधित कार्यालय प्रधान एवं कर्मचारी गणों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं, साथ ही लॉग बुक ,आगत पंजी, निर्गत पंजी ,कैश बुक आदि हर हाल में अपडेट रखें ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एमजेसी, सीडब्लूजेसी से संबंधित मामले लंबित न रखें ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सामान्य शाखा पदाधिकारी, विधि शाखा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला राजस्व पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।