बरसात में एमडीएम में स्वच्छता रखें ताकि संक्रमण का खतरा न हो 

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में प्रारंभिक विद्यालय में बन रहे मध्यान भोजन को बरसात के मौसम में स्वच्छता बरतने का निर्देश संबंधित स्कूलों के हेड मास्टरों को दिया गया है।ताकि एमडीएम खाने वाले बच्चों को कोई परेशानी ना हो।दरअसल एमडीएम खाने के बाद बच्चे जब बीमार पड़ते हैं तो अफरा-तफरी मत जाती है। यही कारण है की बरसात के गर्मी को देखते हुए आदेश जारी किया गया है।इसके साथ ही प्रारंभिक स्कूलों में संचालित एमडीएम पीएम पोषण योजना के अनाज को बरसाती संक्रमण से बचने का भी निर्देश दिया गया है। बरसात में कई बार स्कूलों में खदान सामग्री उचित रख रखाव के अभाव में सड़ जाती है। भोजन खाने के बाद बच्चों में संक्रमण की शिकायत हो जाती है। हालांकि सावधानी बरतने से बच्चों के बीमार पड़ने की संभावना कम हो जाती है।फिलहाल बरसात का मौसम चल रहा है।ऐसी स्थिति में छिपकली आदि की आवाजाही आई बढ़ जाती है।इन बातों को लेकर विभाग ने सभी प्रारंभिक स्कूलों के एसएम को बारिश के मौसम में एमडीएम बनाने में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।

सामग्री की गुणवत्ता व वजन की करें जांच 

सब्जी व आलू और प्याज आदि की खरीदारी करने में ताजिकी का विशेष ध्यान रखना को कहा गया है। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापकों को खाद्यन की प्राप्ति के समय सामग्री की गुणवत्ता व वजन की जांच करने को कहा है।इतना ही नहीं बाजार से नमक,तेल,मसाला की खरीदारी में भी कंपनी और एगामार्क वाले सामान की खरीदारी करते समय एक्सपायरी डेट को चेक करने की हिदायत दी गई है।स्कूलों में विशेष परिस्थिति आने पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था ओआरएस आदि रखने को कहा गया है।इमरजेंसी सेवा के लिए फोन नंबर स्कूल में ऐसी जगह पर लिखने के लिए कहा गया है।जो आसानी से लोगों को दिखाई दे।खाधान के भंडारण से लेकर रख रखाव और भोजन परोसे जाने तक विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था करने को कहा गया है।सोयाबीन को लकड़ी या सीमेंटेड रैक पर रखने की व्यवस्था करने को कहा गया है। खुली सामग्री का उपयोग मध्यान्ह भोजन बनाने में नहीं किया जाना चाहिए।