नवादा : वारिसलीगंज नगर परिषद के पहले चरण के चुनाव के मतगणना में जहां पुराने पार्षदों को मतदाताओं ने नकार दिया वही पहली बार एकल पदों पर मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद के चुनाव में मुख्य पार्षद के पद पर रेखा देवी पति स्वर्गीय शम्भू गुप्ता एवं उप मुख्य पार्षद पूर्व वार्ड पार्षद अरुण प्रसाद निर्वाचित किये गए है।रेखा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व पार्षद अभय प्रसाद सिंह को 2156 मतों से पराजित किया।रेखा देवी को कुल 6701 वोट प्राप्त हुए वही तीसरे स्थान पर पूर्व वार्ड पार्षद संजय कुमार रहे।उप मुख्य पार्षद में अरुण प्रसाद को 8473 मत प्राप्त ।इन्होंने आने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजाराम सिंह को 4673 वोटों से पराजित किया।
नगर परिषद में बदले परिसीमन के बाद वार्डो की संख्या में पांच वार्ड की बढ़ोतरी हुई थी।कुल 25 वार्ड बनाये गए थे। वार्ड नाम विजेता उपविजेता 1 रौशन कुमार -अभय कुमार 2 स्वेतांक कुमार -सीमा कुमारी 3 विभा कुमारी -ममता कुमारी 4 रजनी देवी -गौरी देवी 5 सूरज कुमार -दिलीप कुमार 6 सुनैना कुमारी-सहनी खातून 7 राजेन्द्र विश्वकर्मा-शोभा देवी 8 रणजीत कुमार -गोरे लाल राम 9 सोनी कुमारी -सुनीता देवी 10 पुर्णिमा देवी -ललिता कुमारी 11 पिंकी कुमारी -रेखा कुमारी 12 आशा देवी -सुषमा शर्मा 13 रीता देवी-माधुरी देवी 14 रंजना देवी-मुनेश्वरी देवी 15 पंकज कुमार-नन्दन कुमार 16 अविनाश शंकर शर्मा-राजेश कुमार 17 अर्चना कुमारी- रंजना कुमारी 18 मुकेश कुमार-सरिता देवी 19 बलराज कुमार -विक्रम कुमार 20 रेखा देवी-ब्रह्मदेव चौधरी 21 रूबी देवी -स्वीटी देवी 22 राजा मांझी-राजेन्द्र चौधरी 23 राम पदारथ सिंह-प्रतिमा देवी 24 मीना देवी -सुनीता देवी 25 कमला देवी -सुनीता देवी