जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी: सरकार द्वारा बीते एक डेढ़ साल से करो ना के मार झेल रहे मसौढ़ी आर्केस्ट्रा और डीजे बैंड बाजे के लोग गुंजायन स्टूडियो मसौढ़ी मनीचक पहुंचे और सभी लोगों ने लाइव शो के माध्यम से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की अपील की। वही मौके पर अरविंद रंगकर्मी ने सभी लोगों को आश्वासन दिया की गुंजायन परिवार पीड़ित कलाकारों के साथ है। गुंजायन स्टूडियो में एक विशेष बैठक हुई, वरिष्ठ कलाकार सह दैनिक भास्कर के पत्रकार अरविंद रंगकर्मी ने कहां की हम जल्द ही इस संबंध में उनकी मांगों के साथ एसडीओ से मिलेंगे और उन्हें इस बाबत एक ज्ञापन सौपेंगे। और आपकी आवाज सरकार तक पहुंच जाएंगे ताकि कलाकारों को अब छुट दिया जाए।।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना
