मसौढ़ी : भगवानगंज में अवस्थित सरस्वती खाद केन्द्र पर आज सुबह से ही लोग कतार बनाकर खाद के लिये कतारबद्ध हो गये लेकिन इन्हें दिनभर इंतज़ार करना पङा तब कुछ लोगों को खाद मिला जबकि कुछ लोग निराश होकर ही लौट गये । इसके प्रोप्राइटर उमेश जी का कहना है कि जब तक हमें ऊपर से आदेश नहीं आता या कृषि सलाहकार यहां नहीं पहुंचते वो खाद का वितरण नहीं करेंगे। इसको लेकर दिनभर हंगामा चलता रहा। आम लोग प्रशासन से खाद वितरण का समय फिक्सड करने की मांग कर रहे हैं। यहां कभी भी बङा हंगामा खड़ा हो सकता है। वहां का कृषि सलाहकार सुरेन्द्र चौधरी अपना मोबाइल बंद करके फरार है । उमेश का कहना है जब तक सुरेंदर चौधरी आयेंगे नहीं हम खाद बांटेंगे नहीं। गजब स्थिति बन गयी थी। प्रशासन तरफ से कोई भी पदाधिकारी वहां नहीं पहुंचे । कुछ किसान ही भाग्यशाली थे जिन्हें खाद मिल सका । उपर बैठे सरकार सुशासन अर्थात जनता के हित लिए जितना प्रयास कर लें किन्तु नीचे बैठे पदाधिकारी कभी सिस्टम को व्यवस्थित रूप से चलने नहीं देंगे।।