शेखपुरा । बिहार प्रदेश जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति द्वारा शेखपुरा शहर के निवासी राहुल कुमार को व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। शेखपुरा के जदयू कार्यकर्ता द्वारा राहुल कुमार को स्वागत कर कर माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राहुल कुमार ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे अच्छी तरह से निर्वहन करुंगा एवं पार्टी के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। शेखपुरा में जदयू नेताओं ने मिठाई खिलाकर राहुल कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जदयू नगर अध्यक्ष अनिल साव, जदयू नेता जयदेव कुमार , उज्जवल कु उर्फ़ बबलू , ऑमकार कुमार, राजीव कुमार ,दीपक कुमार , बुद्धान भाई राजन कुमार, मनोज कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।