बरबीघा। टीकाकरण महा अभियान में सोमवार को बरबीघा प्रखंड में आठ जगह टीका केंद्र बनाकर टीकाकरण किया गया । जिसमें 900 लोगों ने टीका लिया। इस महाअभियान में जनप्रतिनिधियों,आम जनमानसो एवं जीविका दीदियों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा ।कई जगह जनप्रतिनिधि खुद आगे आकर टीका लिए। जैसे कुटोत पंचायत के मुखिया बॉबी देवी ने पहले आकर टीका ली और पंचायत सचिव उमेश कुमार के सहयोग एवं संदीप भारती के अथक प्रयास से देखते-देखते डेढ़ सौ लोगों ने टीका आकर केंद्र पर लगाया। इसी प्रकार रमजानपुर में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई थी। जिस को दूर करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह एवं प्रशासनिक पदाधिकारी डॉक्टर फैजल असद, पिरामल से नीरज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राजन कुमार, अमन कुमार, पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी, सरवत मुनवर पंचायतीराज पदाधिकारी सर्वेश कुमार, डीलर, आशा, सेविका, रामलाल कुमार, ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया। उसके बाद वहां 130 लोगों ने टीका लिया सरैया गांव में भी जीविका दीदी के सहयोग से 120 लोग टीका लेकर यह साबित कर दिया है कि टीका से संबंधित जो अफवाह फैली है वो बेकार है टीका से ही से बचाव संभव है।