हिंदू जागरण मंच की बैठक संपन्न

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : हिन्दू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हसनगंज स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई । बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह अनिल कुमार की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष उपेन्द्र प्रेमी कि अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र से किया गया । बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कार्यवाह अनिल कुमार ने कहा संगठन में ही शक्ति है । जब तक जिले में संगठन मजबूती नहीं होगी तब तक सभी सदस्यों को एक मिशन के रुप में काम करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के लिए ‌सदस्यों को जोड़ने के साथ ही साथ जिले में लव जिहाद जैसे मामलों पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया । जिला अध्यक्ष ने बैठक बाद जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी की पहली बैठक में सदस्यों के परिचय एवं नए सदस्यों का स्वागत उपरांत संगठन विस्तार पर जोड दिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी खंडों में जल्द से जल्द कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है । इस मौके पर महामंत्री आदित्य चरण पहाड़ी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शंभू, मंत्री रामाशंकर सिंह, डॉ अशोक कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, संपर्क प्रमुख श्याम सुंदर पाण्डेय जिला मठ-मन्दिर प्रमुख दर्शन मिस्त्री आदि उपस्थित थे।