शेखपुरा : यास चक्रवात के कारण जिले में हो रही भारी वर्षा के कारण जेल परिसर में वर्षा का पानी घुस गया है । इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल एवं बी डी ओ शेखपुरा सदर एम एम मधुप को निर्देश दिया है कि युद्ध स्तर पर कार्य कर जलजमाव की समस्या को समाधान करें ।शनिवार को शहर के बाईपास में जेल के पास बाईपास में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं बी डी ओ शेखपुरा जेसीबी मशीन के साथ सफाई कर्मियों के माध्यम से नाला की उड़ाई कर जमा पानी को निकालने में जुटे है। नप के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल ने बताया कि जेल परिसर में जमा पानी को बहुत जल्द सभी पानी को जेल परिसर से निकाल दिया जाएगा सभी तैयारी की जा रही है।