संक्रमितों की संख्या तेज गति में 952 पहुंची

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : यहाँ दूसरे लहर में संक्रमितो की संख्या महज 22 दिन में एक हजार के करीब पहुच गयी है। यह लहर बड़ी संख्या में लोगो की जान भी ले रहा है। कोविड केयर सेंटर से वृहस्पतिवार को एक व्यक्ति के मृत्यु का समाचार मिला है। जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण ने जिले में आम से लेकर खास सभी की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाँच जिले के सभी क्षेत्र में रिकार्ड 158 संक्रमित पाए गए हैं। यह संख्या अब बढ़कर कुल 952 हो गया है। सदर प्रखंड प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक साथ 77 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। उसी प्रकार बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में 44, शेखपुरासराय क्षेत्र में 19 लोग संक्रमित पाए गए।जिसमे सदर पीएचसी में कार्यरत डाटा आपरेटर के परिजन भी शामिल हैं। चेवाडा में दो और घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र में एक ही पॉजिटिव मिला है। हलाकि यहाँ जाँच की संख्या भी कम है। अरियरी प्रखंड प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 15 पॉजिटिव मिले हैं। जिसमे अधिवक्ता और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। बताया गया है कि संक्रमित पाए जाने के बाद सभी का इलाज कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार शुरू कर दिया गया। संक्रमित पाए जाने वालो में 47 को जिला मुख्यालय स्थित जखराज स्थान कोविड केयर सेंटर पर इलाजरत हैं, जबकि शेष घर पर रह कर ही डाक्टर के देखरेख में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। जिले में अभी तक इस दूसरे लहर को 228 लोगो ने मात भी दे दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगो को आगे बढ़कर कोरोना की लडाई में सभी को भाग लेने की अपील है। लोगो को मास्क पहनने के साथ साथ टेस्टिंग और वैक्सीनेशन में शामिल होने की भी अपील की है।