बरबीघा। बीती रात्रि अज्ञात वाहन चोर गिरोह के बदमाशों ने मिशन ओपी अन्तर्गत मिशन चौक से एक ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित चुरा लिया। घटना के सम्बन्ध में ट्रैक्टर मालिक एवम नालन्दा जिला अन्तर्गत सारे गांव निवासी पंकज सिंह ने बरबीघा थाना में अज्ञात के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार झा ने बताया कि बीती रात ट्रैक्टर मालिक ने सड़क किनारे अपने ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया था। सुबह जगने पर वाहन को गायब पाया। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चोर गण ट्रैक्टर को वारिसलीगंज नवादा की तरफ लेकर भागे है।उन्होंने बताया कि सड़क किनारे लगे सीसी टीवी का फुटेज निकाले जाने पर इसका पता चला। लेकिन फुटेज में चोरों का चेहरा साफ नहीं झलक पा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मालूम हो कि शहर में बाईक चोर और वाहन चोर गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है। लेकिन इन दोनों गिरोह का उद्भेदन अब तक नहीं हो पाया है।