प्रेस लिखा मोटरसाइकिल से शराब बरामद, एक करोबारी गिरफ्तार

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
गोविंदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के थाली पहलवान मोड़ से एएसआई प्रभु कुमार गुप्ता ने गश्ती के दौरान बुधवार कि साम एक अपाची मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में शराब बरामद किया तथा एक कारोबारी को गिरफ्तार कर थाने लाया गिरफ्तार शराब कारोबारी को गुरूवार को नवादा जेल भेज दिया गया।
एएसआई प्रभु कुमार गुप्ता ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल को रूकवाया गया पुलिस को गाड़ी रूकवाते देख प्रेस लिखा अपासी मोटरसाइकिल पर सवार दोनो युवक मोटरसाइकिल छोड़ कर भागने लगा भागते देख पुलिस दौड़ कर पीछ किया और एक शराब कारोबारी को पकड़ लिया तथा दूसरा भागने में सफल रहा। युवक के बैंग कि तलाशी लेने पर देशी व विदेशी शराब बरामद हुआ शराब बरामद होने पर मोटरसाइकिल को जब्त कर तथा युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गश्ती के दौरान एएसआई प्रभु कुमार गुप्ता व महिला सिपाही ने प्रेस लिखा एक अपाची मोटरसाइकिल से शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया तथा दूसरा युवक भागने में सफल रहा।‌ गिरफ्तार युवक स्थानीय थाना के थाली बाजार के मुकेश कुमार बताया गिरफ्तार युवक मुकेश कुमार ने पुछताछ के दौरान दूसरा भागने वाले करोबारी का नाम रौशन कुमार उर्फ सोनू कोडरमा जिला के सतगावां थाना के बसोडीह का रहने वाला बताया। मोटरसाइकिल से जब्त शराब में 38 बोतल विदेशी तथा 25 बोतल देशी शराब है। जिसमें झारखंड निर्मित कैप्टन कम्पनी के देशी शराब का 300 एम एल का 25 बोतल इम्पोरियल ब्ल्लु का 375एम एल का 20बोतल और 750 एम एल का 12 बोतल तथा सिंगनेचर के 750एम एल का 2 बोतल और 750एम एल का स्ट्रेचर का 3 बोतल एंव 180 एम एल ओल्ड हैबिट का एक बोतल बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब कारोबारी व जब्त मोटरसाइकिल पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरूवार को शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया।
नवादा से रामजी प्रसाद के साथ कन्हाई चौधरी कि रिपोर्ट