बगीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला शव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ : कतरीसराय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गया.तत्काल स्थानीय लोगों ने थाने को सूचित किया घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।  थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पटोरिया गाँव के लक्ष्मी नारायण सिंह के 25 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार के रूप में हुई है.शाम में घर से निकला था । सुबह बगीचे में दुपट्टा गला में बंधा आम के पेड़ में झूलते उसकी लाश ग्रामीणों ने  देखा हालांकि  परिजनों का आरोप है कि मृतक की हत्या की गई है । कुछ लोगों का मनना है कि परिवारीक कलह के कारण उसकी जान गई है.तीन साल पहले युवक की शादी हुई थी और वह अपने पीछे एक पुत्री को भी छोड़ गया है । पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है