बिजली चोरी के आरोप में होटल संचालक एवं मकान मालिक पर मुकदमा, 99 हजार 593 ₹ का किया जुर्माना

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ : बिजली विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को संध्या पावापुरी जलमंदिर के पास एक निजी होटल में छपामारी किया जिसमें अवैध रूप से बिजली चोरी करने वाले होटल संचालक और मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और 99 हजार 593 रुपया जुर्माना किया गया है । विद्युत अभियन्ता पप्पू कुमार ने बताया कि पावापुरी जलमंदिर के निकट पूरी गांव निवासी स्व अम्बिका सिंह के पुत्र अरविंद सिंह के मकान में घोसरावां निवासी अरुण सिंह का पुत्र अंकित कुमार किराए में लेकर होटल चला रहा था जिसमें अवैध रूप से टोंका फंसा कर बिजली चोरी कर रहे थे । सूचना मिलने पर छापामारी की गई और 99 हजार 593 रुपया का जुर्माना किया गया । उन्होंने बताया कि इस मामले में मकान मालिक और होटल संचालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।
नालन्दा विद्युत अभियंता पप्पू कुमार ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स के सहयोग से जलमंदिर के निकट छापामारी की गई
इस छापामारी के क्रम में एसटीएफ के आसीसटेन्स इंजीनियर जेई नौशाद रिजवी, मानव धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल थे ।इधर एक बार फिर छापामारी से विद्युत चोरी करने वालों में हड़कम्प मचा है ।