सीपीआई कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
अरियरी : सोमवार को अंचल कमेटी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक अरियरी पार्टी कार्यालय कार्यानंद शर्मा भवन मे राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते आम जनमानस का हालत बद से बदतर होते जा रही है पर सरकार हालात और जनता की जान का प्रवाह ना करके विधानसभा चुनाव कराने के लिए आमदा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा कि राज्य के अंदर कोरोना महामारी के चलते आम जनता काफी परेशान है ।इसलिए चुनाव को आगे बढ़ाया जाए, बिहार के अंदर चुनाव हर हाल में होना तय माना जा रहा है। इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सरकार के विफलताओं और कोरोना महामारी में सरकार की जो पोल खुला उन सभी विफलताओं को गांव गांव में लोंगो तक पहुंचाने का काम करेंगी ।जिला सचिव ने कहा कि अब बगैर देर की है गांवों के अंदर शाखाओं की बैठक प्रारंभ कर गांव सभा आम सभा और पदयात्रा का काम शुरू कर दें।, बैठक में अरियरी अंचल सचिव केदार राम, रामदास, सुखदेव रविदास, श्यामसुंदर चौहान ,सुरेंद्र चौहान, अवधेश कुमार ,अनिल कुमार दास ,आफताब आलम, कारू रविदास ,केशो यादव समेत अंचल के सभी अंचल कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।