बरबीघा : बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने शहर के पटेल नगर मुहल्ला से एक बाइक को चुरा लिया। सूत्रों ने बताया कि बाइक मालिक हर दिन की भांति रात में घर के बाहर अपनी बाइक को खड़ा कर दिया था। रविवार की सुबह जब सोकर जगा तो बाइक को गायब पाया। घटना के सम्बंध में अब तक पुलिस से लिखित शिकायत सौंपी नही गई है। लेकिन पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। मालूम हो कि शहर में बाइक चोर गिरोह के बदमाश सक्रिय है।