96 . 8 % अंक हासिल कर संत मेरी इंग्लिश स्कूल का स्कूल टॉपर बना प्रियांशु पांडेय

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : सीबीएसई पैटर्न पर आधारित शहर के प्रमुख संत मैरी इंग्लिश स्कूल के छात्र – छात्राओं ने दशमी कक्षा की परीक्षा में परचम लहराया। स्कूल के छात्र प्रियांशु पांडेय ने 96 . 8 % अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इस बाबत स्कूल के प्राचार्य प्रिंस पीजे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उनके स्कूल से दशमी कक्षा की परीक्षा में कुल 336 छात्र छात्राएं भाग लिए थे। जिसमें 330 छात्रों ने परीक्षा उतीर्ण किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के 24 छात्रों ने 90 से सौ प्रतिशत के बीच अंक हासिल किया। जबकि 67 छात्रों ने 80 से 89 .9 के बीच , 91 छात्रों ने 70 से 79 .9 के बीच , 92 छात्रों ने 60 से 69 .9 प्रतिशत तथा 56 छात्रों ने 59.9 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किया।