बरबीघा : सीबीएसई की दशमी कक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित होने के बाद शहर के जीआईपी पब्लिक स्कूल की पूर्णिमा प्रकाश और आशुतोष कुमार ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम गौरवांवित किया। विद्यालय सूत्रों ने बताया कि स्कूल के अन्य 15 छात्र छत्राओ ने परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने में सफल हुए। स्कूल के निदेशक ने परीक्षा में सफल हुए सभी बच्चे एवम बच्चियों को बधाई दी है।