शेखपुरा : जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में कोरोना पोजिटिव की कुल संख्या 235 हो गयी है। हालाकि इसमें से 169 के स्वस्थ्य हो कर घर जाने का भी समाचार प्राप्त हुआ है। इस प्रकार जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजो की संख्या बढ़कर 66 हो गया है। सामुदायिक स्तर पर फ़ैल चुके संक्रमण के तहत जिले में 11 और लोगो का कोरोना जाँच रिपोर्ट पोजिटिव आया है। जिसमे अधिकांश पहले से सम्पर्को से संक्रमित हुए बताये गए है। कुछ के नए संक्रमण होने का भी समचार मिला है। भरतीय स्टेट बैंक के मुख्य खजांची के संक्रमण के बाद उनके सम्पर्को से इस बैंक में चार और कर्मी संक्रमित हुए हैं। एक कर्मी स्टेट बैंक के कृषि शाखा के भी बताये जा रहे है। इसी प्रकार रामाधीन महाविधालय के एक कर्मी का भी जाँच रिपोर्ट पोजिटिव आया है। इसके अलावा अरियरी अंचल कार्यालय के भी एक कर्मी का रिपोर्ट पोजिटिव आया है। नगर क्षेत्र शेखपुरा के बुधौली, सदर प्रखंड के हथियावां में भी एक एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए है । जबकि बरबीघा के सामाचक में एक और एक व्यक्ति बिहारशरीफ के रहने वाले भी कोरोना पोजिटिव पाए गए है। स्वस्थ्य विभाग ने सभी सक्रीय संक्रमितो का इलाज यहाँ कोविड केयर सेंटर में किया जा रहा है।