जेएनवी की सुकृति कुमारी ने दशवी परीक्षा में 97 .2 प्रतिशत अंक हासिल की

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : सीबीएसई की दशमी की परीक्षा में नवोदय विद्यालय शेखपुरा का दशम वर्ग का रिजल्ट प्रकाशित किया गया। सुकृति कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की है जिन्हें 9 7.2 प्रतिशत अंक हासिल की।द्वितीय स्थान कुमारी लक्ष्मी को मिला है जिनका 90. 4 प्रतिशत, तीसरा स्थान कुमारी अर्चना को मिला है जिसको 90% ,चौथा स्थान अनुप्रिया को मिला है 89.4%। रिजल्ट में देखा जा रहा है कि एक से 10 तक के में 9 लड़कियां स्थान प्राप्त की है। एकमात्र लड़का है जो 1 से 10 के रैंक में आया है। नवनियुक्त प्राचार्य श्री राघवेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने बेहतर परिणाम लाया है कई विषय में 99% अंक लाकर उत्तम स्थान प्राप्त किया है।