मानव सेवा के परिचायक हैं नालंदा थाना अध्यक्ष शशि रंजन,वैश्विक संकट के इस दौर में जरूरतमंदों को फिर पहुंचाई राहत सामग्री

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहाशरीफ: कोविड-19 के संक्रमण से जहां पूरा देश लड़ रहा है वही अपना बिहार भी पीछे नहीं है बिहार में कोरोना योद्धाओं के रूप में डॉक्टर और पुलिसकर्मी लगातार आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं. बिहार पुलिस का मानवीय चेहरा वैश्विक संकट के इस दौर में देखने को जगह जगह मिला है पुलिस वाले इस संकट के दौर में जरूरतमंद असहाय लोगों को काफी मदद किए हैं. जिस प्रकार से डॉ 24 घंटे डटकर सेवा कर रहे हैं उस प्रकार पुलिस भी 24 घंटे लगातार अपने कर्तव्य पर डटे हुए हैं. कर्तव्यनिष्ठता के साथ-साथ अपनी मानवता का भी परिचय पुलिस वाले लगातार दे रहे हैं. नालंदा पुलिस भी वैश्विक संकट के इस दौर में सेवा भाव में जुटी हुई है जिले के नालंदा थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार भी लगातार अपनी कर्तव्यनिष्ठता के साथ साथ मानवता का भी परिचय दे रहे हैं. पुलिस के प्रति लोगों को जो अवसाद की भावना समाज में ग्रसित हो गई थी इस वैश्विक संकट के दौर में पुलिस वाले ने उसे दरकिनार कर दिया. नालंदा थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार भी कुछ इसी तरह मानवता के परिचायक हैं जिन्होंने इस वैश्विक संकट के दौर में अपने थाना क्षेत्र में जमकर गरीब जरूरतमंदों की सेवा किया है और उन तक राहत सामग्री पहुंचाएं ताकि संकट के दौर में उन्हें भोजन की समस्या ना हो और उन्हें हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया. नालंदा थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने अपने थाना क्षेत्र में दर्जनों गरीब जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई जिसमें उनके लिए चावल,आटा,आलू,मसाले साबुन और मास्क भी दिए. मानवता की सेवा करने से केवल और केवल आत्म संतुष्टि मिलती है और स्वाभिमान होता है कि हमने भी दिल से सच्ची मानवता की है और उन लोगों तक भोजन पहुंचाया है जिन्हें इस वैश्विक संकट में समस्या उत्पन्न आन खड़ी थी.