रजौली : थाना क्षेत्र के फरका बुजुर्ग पंचायत के हाथोचक व मांगोडीह गांव के लोगों के बीच मोबाइल फोन चोरी करने के नाम पर जमकर मारपीट किया गया।दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में घायल मांगोडीह गांव निवासी शंभू राजवंशी के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि उसका दोस्त सोनी राजवंशी के पुत्र गुड्डू राजवंशी पर मोबाइल लेने के आराेप में शराब पीने के दौरान हाथोचक के गढ़पर निवासी महेंद्र राजवंशी ने मोबाइल चोरी करने के आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगा।जिसका विरोध करने पर महेंद्र राजवंशी के साथ रहे लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान वह और उसके साथी गुड्डू राजवंशी दोनो बूरी तरह से घायल हो गया।
उसने कहा कि लोगों के बीच वचाव करने से लोगों की जान बची।ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल युवको को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में इलाज के लिए लाया गया। जहां पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक चिकित्सक डा. एनके चौधरी ने प्राथमिक उपचार किया।घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने कहा कि अभी तक थाने को किसी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन देते हीं प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।