शेखपुरा।जिले के सिरारी ओपी अंतर्गत जयमंगला गांव में बदमाशों ने सावित्री देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। भूषण साव की पत्नी सावित्री देवी को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि सावित्री देवी महिला को गांव के ही सनी कुमार, रवि कुमार, विकी कुमार आदि ने मारपीट कर अधमरा कर दिया पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई है।