पचना हट्टी में शराब कारोबार के खिलाफ छापामारी

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : शनिवार को उत्पाद विभाग की एक टीम ने सदर प्रखंड के पचना हट्टी में शराब कारोबार के खिलाफ छापामारी की। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने किया। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक वीपीन कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान शराब बनाने के कई उपकरणों तथा कई किलो जावा महुआ को घटनास्थल पर नष्ट किया गया। घटनास्थल से तो निर्मित शराब की बरामदगी हो सकी। साथ ही न तो किसी को गिरफ्तार किया जा सका।