वार्ड सदस्य प्रतिनिधि के द्वारा राशन का किया गया वितरण

नवादा
जनादेश न्यूज़  नवादा
गोविंदपुर : गोविंदपुर प्रखंड के बकसौती पंचायत के 8 नंबर वार्ड बकसौती के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सबदर अली के द्वारा अपने वार्ड के गरीब मजदूर जनता के बीच राशन का वितरण किया गया, जिसमें लगभग 100 घरों के गरीब मजदूर बेसहारा भुखे परिवार के बीच राशन का वितरण किया गया।
वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सबदर अली ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर हुए लॉक डाउन में मजदूर लोगों को रोजगार बंद हो गया, हमारे वार्ड में सैकड़ों लोग मजदुरी कर अपना जीवन यापन करते थे, इस बंदी में लोगों को खाने का कोई साधन नहीं रहा। लौगो कि समस्या को देखते हुए मै लोगों को सहायता करने के लिए आगे आकर सभी गरीब मजदूर के बीच 5 किलो चावल , 1 किलो दाल,2 किलो आलू,1किलो नमक का वितरण किया, जिसमें लगभग सौ घरों में वितरण करने कि बात कही, साथ ही कहा कि लोगों को जरूरत के अनुसार आगे भी हर संभव मदद करने कि बात कही।
नवादा से रविभुषण के साथ कन्हाई चौधरी कि रिपोर्ट