शेखपुरा : बिहार राज्य सुन्नी -शिया बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर लॉक डाउन की स्थिति में नौ अप्रैल जुमेरात को घर में ही फातेहा पढ़ने की अपील सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों से की है।इस बाबत जिला सूचना एवम जनसम्पर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि इस तरह का पत्र जिला प्रशासन को भी मिला है। मालूम हो कि शबे -बारात के अवसर पर लोग कब्रिस्तान में फातेहा पढ़ने जाते हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए बचाव के लिए जरूरी है कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। लॉक डाउन को देखते हुए मस्जिदों में पंजगाना एवं जुम्मा की नमाज सामूहिक रूप से अदा नहीं की जा रही है। इसे देखते हुए अपील की गई है कि शबे- बारात के मौके पर लोग कब्रिस्तान मैं नहीं जाकर घर में ही घर में ही इबादत करें और मरहूमीन के इसाले सबाब के लिये दुआ करें ।