रजौली (नवादा) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से शराब की तस्करी कर तस्कर बिहार में खपा रहे हैं।इसके कारण पूर्ण शराबबंदी कानून बिहार में फेल होता दिख रहा है।हालांकि पुलिस शराबबंदी कानून लागू करने के लिए पुरी तरह से कटिबद्ध है और लगातार छापेमारी और धर-पकड़ कर रही है।इसी दौरान उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआई पिंटू कुमार द्वारा रविवार की देर शाम में वाहन जांच के दौरान महेंद्रा पिकअप से 960 बोतल अंग्रजी के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से रॉयल स्टैग प्रीमियर और इंप्रेरियल ब्लू रिजर्व का 960 बोतल अंग्रेजी बरामद किया गया है।गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचाना सारण जिला के ईसुवापुर निवासी निवास प्रसाद के पुत्र टिंकू प्रसाद और नवादा जिला के खनवां निवासी सत्यानंद पांडेय का पुत्र कन्हैया पांडेय व नरहट निवासी भोला सिंह के पुत्र सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।उत्पाद अधीक्षक ने बताया की रविवार की देर रात्रि से लेकर की सोमवार की अहले सुबह तक विभिन बसों से शराब के नशे में सफर कर रहे 11 लोगों को ब्रेथ एनेलाइजार मशीन से जांच कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।जांच के दौरान उत्पाद एसआइ सनी कुमार और एएसआई बिशु हेंब्रम और अमित कुमार के साथ कई जवान मौजूद थे।