250 लोंगो को करवाया राशन पानी मुहैया

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : सोमवार को शहर के जखराज स्थान स्थित श्यामा एचपी पंप पर 250 गरीब और लाचार लोगों को राशन पानी मुहैया कराया गया। पेट्रोल पंप मालिक व राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट , एसकेटीपीएल कम्पनी के प्रबंध निदेशक संजय गोप , शेखपुरा नगरपालिका के पूर्व चैयरमैन गंगा कुमार यादव ने लॉक डाउन के दौरान आर्थिक तंगी व भोजन के लिए बेबस लोंगो राशन पानी मुहैया कराया। वितरण कार्य के दौरान कोरोना वाईरस के रोकथाम हेतु निर्देशित सोशल डिस्टनसिंग का अक्षरशः अनुपालन किया जा रहा था। मालूम हो कि रविवार के भी दिन राजद नेता ने नगर के हजारों लोंगो को मुफ्त राशन सामग्री शहर के इंदाय मोहल्ला स्थित अपने आवास पर करवाया। उन्होंड लोंगो को लॉक डाउन करने का अनुपालन करने , बार बार अच्छी तरह साबुन से धोने की अपील की। ताकि कोरोना की महामारी से देश और इस जिला से बचाया जा सके।