15 नये संक्रमित मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1626 हुई

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : पिछले 24 घंटो में मात्र 15 नए संक्रमण के मामले आये है. आंकड़ा बढ़कर अब 1626 हो गयी है। हालाकि संतोष की बात यह है कि इसमें से 1430 लोगो के स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। यहाँ अब सक्रिय मरीजो की संख्या घटकर 193 हो गयी है । जिसमे से छ की मृत्यु और एक के लापता का आंकड़ा है। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद प्रशासन ने भी अब सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटा में यहाँ 15 नए पोजिटिव मामले की पुष्टि किये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगो का इलाज कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 1000 से ज्यादा जाँच किया गया। जिसमे अधिकांश ट्रूनेट और पटना से पोजिटिव परिणाम प्राप्त हुआ है। प्रखंडो में चलाये गए विशेष शिविर में एंटीजेन से जाँच में सदर प्प्रखंड, अरियरी, घाटकुसुमभा से कोई पोजिटिव नहीं पाया गया। 222 जाँच में से एक पोजिटिव शेखोपुरसराय में पाया गया है। जबकि 177 जाँच में एक पोजिटिव बरबीघा से मिला है। पोजिटिव परिणाम आने के बाद सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। होम आइसोलेशन किये जाने वाले लोगो पर भी स्वस्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर बनाये हुए है। वैसे सभी लोगो को मोबाइल पर स्वास्थ्य की जानकारी ले कर दवा और सलाह दिए जा रहे है। जिले में कोरोना संदिग्धों के सैम्पल के जाँच में तेज़ी आने के बाद संक्रमितो की संख्या में अब कमी देखी जा रही है। स्वस्थ्य विभग कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए अधिक से अधिक जाँच पर जोर दे रहा है।