शेखपुरा : कोरोना को मात देकर 10 और लोगो के स्वस्थ्यहोने का भी समाचार मिला है ।जिले में स्वस्थ्य होकर घर जाने वालो का प्रतिशत लगभग 91 से ज्यादा बताया गया है। कोरोना को मात देने वाले में सभी 08 व्यक्ति होमआइसोलेशन में रह रहे थे। जबकि 02 ऐसोलेसन वार्ड में भर्ती थे। स्वास्थ्य होने वालो में कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दस दिनों में घर पर किसी प्रकार के कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए है। कोरोना को मात देकर घर जाने वालो की कुल संध्या यहाँ बढ़कर 1790 हो गयी बताई गयी है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेगेटिव होकर घर जानेवाले सभी लोगो को आवश्यक दवा और सलाह दी गयी है। इन लोगो को अभी लोगो से कुछ दिन और अलग थलग रहने की सलाह दी गयी है। सरकार के निर्देशों में कोरोना संक्रमित घर पर भी आइसोलेट हो रहे हैं। अभी कोरोना के सक्रीय मरीजो में से 153 घर पर रह करही कोरोना को मात देने में लगे हैं। जबकि 09 लोगो को जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। स्वस्थ्य होने वालो ने डाक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया है। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगो का स्वस्थ्य विभाग द्वारा दिन भर में तीन बार टेलीफोन से हालचाल लिया जाता है।