1 दिसंबर को फतुहा में राम जानकी विवाह का भव्य आयोजन

नालंदा
जनादेश न्यूज़ पटना
फतुहा (एस एस केशरी) : शहर के दरियापुर स्थित कटैया स्थान श्री राम जानकी मंदिर में महंत रामसुंदर शरण जी महाराज की अध्यक्षता में राम जानकी विवाह उत्सव मनाने के लिए बैठक गुरुवार को हुई .जिसमें हर साल की भांति इस साल भी राम जानकी विवाह महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया.कार्यक्रम का आयोजन  30 नबंम्मर को मटकोर और  मंडपाच्छादन  के साथ शुरू होगा वही 1 दिसंबर 2019को बारात नगर भ्रमण किया जाएगा और रात्री में शुभविवाह होगाऔर 2 दिसंबर  को राम कलेवा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा. बैठक में आयोजन समिति के  अयोध्या शरण , अरविंद यादव ,कपिलदेव प्रसाद ,भास्कर लाल पटवा, पंजाबी राय,अरुण झा ,अजय झा ,अशोक द्विवेदी, शारदा देवी ,सीता देवी ,प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे .