बिहारशरीफ (राजीव रंजन) : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से अपना देश भी अछूता नहीं दिन प्रतिदिन कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है. देश के प्रधानमंत्री भी इससे निजात पाने के लिए लगातार देशवासियों से सोशल डिस्टेंसिंग और साफ सफाई रखने की अपील कर रहे हैं ताकि वैश्विक महामारी के इस संक्रमण से छुटकारा मिल सके और कोरोना पर हम विजय पा सकें. पूरे देश में लॉक डाउन है इस लॉक डाउन में गरीब-असहाय बेजुबान,लाचार लोगों के लिए सेवा में लगातार किसी न किसी रूप में उन्हें मदद की जा रही है ताकि वह भूखे ना रहे और उन्हें इस संकट की घड़ी में अकेलेपन का एहसास ना हो.
जिले में न्यायिक पदाधिकारी भी लगातार इन गरीबों की सेवा में आगे आ रहे हैं उन गरीबों की भूख की आग को मिटाने के लिए खुद अपने हाथों से भोजन परोस रहे हैं.ठीक इसी प्रकार उन बच्चों का भी ख्याल रखा जा रहा है जिन्हें अपने जन्म के बारे में पता नहीं कि आखिर उनका जन्म कब हुआ और वह कहां निवास कर रहे हैं उन्हें क्या सुविधाएं मिल रही है उन्हें कैसा प्यार मिल रहा है. आखिर उनके इस दुख की घड़ी में न्याय मंडल भगवान साबित हो रहे हैं.सोमवार को उच्च न्यायालय पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री आदित्य पांडे द्वारा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के कमरूद्दीनगंज स्थित बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान बाल गृह के किचेन, डायनिंग एरिया, और आवास का निरीक्षण किया गया जहां साफ सुथरा पाया गया. बच्चों के आहार के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई इस वैश्विक संकट के दौरान उन बच्चों को क्या भोजन मिल रहा है इसका भी ध्यान रखकर निरीक्षण किया गया. स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी तैयारियों का जायजा लिया गया.इतना ही नहीं श्री आदित्य पांडे के द्वारा कोराना से बचाव हेतु और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.