सैयद नजम इकबाल बने जनता दल यु के प्रदेश सचिव,लोगों ने दी बधाई

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
अलीगंज ( चंद्रशेखर आजाद ) : जनता दल यू के पार्टी संगठन की मज़बूती को लेकर पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी अधिकारियों का चयन किया गया है।जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय से अलीगंज के सेवे गांव निवासी मो नजम इकबाल को जदयु पार्टी के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।वे पूर्व में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव के पद पर काबिज थे।और उनके द्वारा पार्टी संगठन के प्रति समर्पित भावना व लगातार पार्टी से जुड़े रहने को देखते हुए पार्टी के सुप्रीमों व सूबे के मुखिया नीतीश कुमार व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा संगठन में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी उनके कंधों पर दिया गया है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव नजम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को साधुवाद व बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने ने जो विश्वास व भरोसा के साथ प्रदेश कमिटी संगठन पद दिया है।उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने करेंगे ।और पार्टी संगठन के लिए सदैव कृत संकल्पित रहूंगा ।श्री नजम को प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर जदयु प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता,मो मेजर ,धर्मेन्द्र कुशवाहा,मो फारूक़,पूर्व जिला परिषद सदस्य मो वसीम हसन,मुखिया मो गौहर मियां, पूर्व मुखिया नगीना रविदास,मो फखरूदीन,फोरटीक राय,मंटू सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष को साधुवाद देते हुए प्रदेश सचिव को बधाई दी है। लोगों ने बताया कि सैयद नजम इकबाल से पार्टी संगठन और मजबूत होगी।