सेक्स रैकेट चलाने वाली 2 महिला गिरफ्तार, जानिए कैसे मोबाइल के जरिए ग्राहकों से करती थी सौदा

बिहार
जनादेश न्यूज़ बिहार
सहरसा : सहरसा महिला थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट चलाने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महिलाओं में एक महिला यूपी की है, जबकि दूसरी महिला बिहार की है। यह दोनों ही आारोपी महिला कई लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर जबरन देह व्यापार का धंधा करवाती है। यह ज्यादातर अपना शिकार बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के पास से फंसाती थी। इसके बाद ये मोबाइल के जरिए ग्राहकों से सौदा करतीं थीं।
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले इस क्रम में इसने सीतामढ़ी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को सहरसा में फंसाया, जिसके बाद लड़की ने महिला थाने में जाकर अपना मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर सेक्स रैकेट चलाने वाली इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला थाना अध्यक्ष ने कार्रवाई करने के दौरान दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रंभा देवी उर्फ शांति देवी और काजल देवी पति योगेश पासवान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहनी वाली हैं। यह दोनों पकड़ी गई हैं, जिनके पास से 4 मोबाइल मिला है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।