सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में नीतीश का जलाया पुतला सिकंदरा

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सिकंदरा  (प्रवीण कुमार दुबे)
15 दिन पूर्व राजगीर में नाबालिक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी की फांसी की सजा की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनतंत्र पार्टी एवं राष्ट्रीय सर्वण महागठबंधन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को सिकंदरा मुख्य चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। वहीं मौके पर मौजूद राष्ट्रीय जनतंत्र पार्टी युवा जिला अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि 15 दिन पूर्व नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी की फांसी की सजा दी जाए। वहीं 24 घंटे के अंदर तीन जगहों पर गया, सुपौल, बेगूसराय में सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कहते हुए सभी युवाओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार होश में आओ, आरोपी को फांसी दो के नारे लगाते हुए नीतीश कुमार के पुतले को जलाया। इस दौरान मौके पर राजीव रंजन विश्वास उर्फ शांतनु पाण्डेय, राजा कुमार, अमन कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, मोहन कुमार सहित दर्जनों युवा शामिल थें।