सांसद कौशलेंद्र कुमार के प्रयास से जिला के 10 स्थानों पर होगा दिव्यांगों का परीक्षण  

नालंदा
जनादेश न्यूज नालंदा 
 
 नालंदा के सांसद  कौशलेंद्र कुमार के प्रयास से नालंदा जिला के 10 स्थानों पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार तथा एलिम्को कोलकाता के सहयोग से एडिट योजना के तहत दिव्यांग जनों के मदद हेतु दिव्यांगता के आधार पर परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के आधार पर दिव्यांग जनों को आवश्यकतानुसार सामग्री निशुल्क मुहैया कराया जाएगा। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री से कई बार मिलने और अनुरोध करने के बाद भारत सरकार ने इस परीक्षण के लिए हामी भरी है इससे जहां जिलेभर के दिव्यांगों को मदद पहुंचेगी वही उन्हें निशुल्क में उचित एवं आवश्यक सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस परीक्षण में आंख, कान ,नाक, मुंह ,हाथ ,पैर, कटा हाथ, पैर आदि शामिल है आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण में मोटर ट्राई साइकिल, वैशाखी, छड़ी, रोलेटर ,बाकर, कान की मशीन ,मोबाइल ,फोन, व्हीलचेयर ,एबीएल किट ,सीपी चेयर ,सुगमय केन (आंख से अंधे के लिए) ट्राई साइकिल, कैलीपर्स आदि शामिल है *इसमें जरूरतमंदों को कैंप के दिन दिव्यांग प्रमाण पत्र आधार प्रमाण पत्र/ जन्म प्रमाण पत्र ,दो फोटो और आय प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक है*
इसके लिए नालंदा जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने भी पत्र बना कर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा है एवं अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
तिथि एवं परीक्षण स्थल इस प्रकार हैं
*1. 20 फरवरी 2023 सरमेरा एवं बिंद। परीक्षण स्थल प्रखंड मुख्यालय सरमेरा ।
2. 21 फरवरी 2023 हरनौत एवं चंडी परीक्षण स्थल प्रखंड मुख्यालय हरनौत ।
3. 22 फरवरी 2023 हिलसा प्रखंड परीक्षण स्थल प्रखंड मुख्यालय हिलसा ।
4. 23 फरवरी 2023 कराए करायपरशुराय एवं नगरनौसा परीक्षण स्थल प्रखंड मुख्यालय नगरनौसा ।
5. 24 फरवरी 2023 कतरी सराय एवं गिरियक परीक्षण स्थल प्रखंड मुख्यालय गिरियक ।
6. 25 फरवरी 2023 राजगीर एवं सिलाओ परीक्षण स्थल प्रखंड मुख्यालय राजगीर ।
7.27 फरवरी 2023 इस्लामपुर एवं एकंगर सराय परीक्षण स्थल प्रखंड मुख्यालय इस्लामपुर ।
8. 28 फरवरी 2023 परवलपुर एवं वेन परीक्षण स्थल प्रखंड मुख्यालय बेन ।
9. 1 मार्च 2023 थरथरी एवं नूरसराय प्रखंड मुख्यालय नूरसराय ।
10. 2 एवं 3 मार्च 2023 बिहार शरीफ, अस्थामा, रहुई।
नालंदा जिला के निवासी अपने सहूलियत अनुसार आसपास के प्रखंड में भी अपना परीक्षण करवा सकते हैं सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षण समाप्ति के पश्चात यथाशीघ्र सामग्री की उपलब्धता कराकर कैंप लगाकर इसे वितरित भी कर दिया जाएगा।