समाजसेवी का निधन

पटना बिहार
जनादेश न्यूज़ पटना
फतुहा (एस एस केशरी) : स्थानीय देवीचक निवासी जद यू के वरिष्ठ नेता  जितेंद्र सिंह के 85वर्षीय पिता समाजसेवी बृजू सिंह का अहले सुबह देहांत हो गया. श्री सिंह कई महीनों से बीमार चल रहे थे.मृत्यु की खबर सुनते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गयी.उनका अंतिम संस्कार फतुहा के सम्मसपुर स्थित समशान घाट पर किया गया . जद यू के प्रदेश महासचिव डॉ० निहोरा  यादव, पूर्व विधान पार्षद रविन्द्र तांती,फतुहा जद यू अध्यक्ष रणधीर यादव,राजद नेता भोला सिंह ने शोक वयकत किया.