सन्दिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच को नई व्यवस्था

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच के लिए नई व्यवस्था की है। कोविड 19 के संदिग्ध मरीजों और व्यक्तियों के नमूना जांच के लिए राज्य में 6 जांच केंद्र कार्यरत हैं। संदिग्धों के जांच में तेजी लाने के लिए सरकार द्वारा नई व्यवस्था की गई है। इसके लिए सभी जांच केंद्रों के लिए अलग-अलग जिला का आवंटन किया गया है। यहां से जांच के लिए भेजे जाने वाले नमूनों की जांच एम्स पटना में किया जाएगा। पहले यह जांच पटना के आरएमआरआई में किया जा रहा था। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्स पटना में शेखपुरा सहित 6 जिलों के संदिग्धों के नमूने की जांच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जांच का काम मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी किया जा रहा है। जांच के लिए पटना में 4 केंद्र कार्यरत हैं। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन और जांच केंद्र के निदेशक को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है।