शेखपुरा : जिले में कोकोरोना से बचाव को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में लोगों को अब टीका के लिए टीका केंद्र पर बैठ कर इंतजार नहीं करना होगा। सवेरे 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक नगर क्षेत्र के प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकर लोग किसी भी समय टीका ले सकते हैं। सरकार के महत्वकांक्षी योजना के तहत छ माह छ करोड़ टीका देने महत्वकांक्षी योजना के तहत सोमवार को सिविल सर्जन डॉ केएमपी सिंह ने सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इस टीका केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अशोक कुमार सिंह सदर बी डी ओ मनोहर मंजुल सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीवील सर्जन ने बताया कि इस केंद्र पर कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड और मोबाइल से निबंधन कर टीका ले सकते हैं। टीका देने के लिए यहां कर्मी 12 घंटा लगातार मौजूद रहेंगे। सरकार के निर्देशों के आलोक में कोविड से बचाव को लेकर अधिक से अधिक लोगों को टीका देने के लिए यह विशेष केंद्र स्थापित किया गया है ।गौरतलब है कि राज्य की राजधानी पटना सहित अन्य जिलों में टीका के लिए 24 घंटा चलने वाला टीका केंद्र खोला गया है । हालांकि यहां 12 घंटे चलने वाले का केंद्र लोगों की आवश्यकता पूर्ति करने में मददगार साबित होगा।