शेखपुरा : शहर के जाने-माने शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा, अपने विद्यालय प्रांगण में हिंदी दिवस समारोह आयोजन कर बच्चों को पुरस्कृत किया । कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए बड़े ही सादगी के साथ हिंदी दिवस के अवसर पर अपने छात्र छात्रा के बीच हिंदी विकास मंच द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराते हुए प्रतियोगिता में आए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाले बच्चों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। हिंदी दिवस के अवसर पर सफल प्रतिभागियों को संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं अतिथि सुनील प्रसाद द्वारा छात्र / छात्रा को पुरस्कृत किया गया । जो इस प्रकार है – प्रथम स्थान पाने वाले:-सानू प्रिया, प्राची कुमारी, वीरांगना कुमारी, द्वितीय स्थान पाने वाले:-गोविंद कुमार, तानिया कुमारी, आयुषी प्रिया, तृतीय स्थान पाने वाले:-शुभम कुमार, आदित्य राज बादल , अमृता कुमारी तथा इसके अलावा मेडल प्राप्त करने वाले में से आर्यन कुमार रोशनी कुमारी तानिया कुमारी अभिषेक राज अर्पिता कुमारी साक्षी प्रिया तन्मय कुमार सिद्धांत कुमार संस्कार मेहता , हंसजीत कुमार। इसके अलावा हिंदी की महत्त्व को बताते हुए संस्कार पब्लिक स्कूल , शेखपुरा के डायरेक्टर सर , शिक्षक गण एवं आए अतिथि सुनील प्रसाद (हिंदी शिक्षक) द्वारा छात्र छात्रा के बीच सभा को संबोधित करते हुए बताया हिंदी देश की अस्मिता और गौरव को बढ़ाता है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समापन सोनू कुमार शर्मा और अमर कुमार के देखरेख मैं किया गया।