संत मैरीज स्कूल के फिस मनमानी से, लोग हैं परेशान अभिभावकों ने किया बैठक

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : मसौढ़ी में संत मैरिज स्कूल फिस मनमानी को लेकर मसौढ़ी में पढ़ने वाले स्कूल के बच्चे के माता पिता है परेशान पर जाने क्या है कारण यह है कि लोगों का कहना है कि लॉकडाउन में सरकार द्वारा बच्चे के स्कूल बंद होने के बाद भी फिस लिया जा रहा है गरीब बच्चे के माता-पिता बहुत है परेशान मसौढ़ी में इसी परेशानी को लेकर अभिभावकों के साथ बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता राजीव कुमार ने किया। कोरोना काल में शिक्षण का कार्य बंद रहने पर भी स्कूल प्रशासन द्वारा नाजायज तरीके से फी वसूली पर अभिभावकों द्वारा गहरा रोष व्यक्त किया गया तथा आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में सर्वसम्मति से निम्न मांगों के संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। प्रस्ताव नंबर 1 अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल दिनांक 21,8 2021 को संत मैरी स्कूल के प्राचार्य से मिलकर छात्रों के फी माफी की मांग करेगी ।प्रस्ताव नं2 अभिभावक समिति में वैसे सदस्य को रखा जाए जिसके बच्चे स्कूल में पढ़ते हो तथा जो अभिभावकों एवं विद्यालय के बीच कड़ी का काम कर सके। प्रस्ताव नंबर 3 टर्म एवं टिसी में लीये जाने वाले नाजायज पैसे की वसूली को रोका जाए ।प्रस्ताव नंबर 4 छात्रों के पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाय एवं बिजली कटने पर जरनेटर के सुविधा दी जाये ।प्रस्ताव नंबर 5 विगत मैट्रिक परीक्षा में वसूले गए परीक्षा शुल्क को अविलंब वापस किया जाए। क्योंकि परीक्षा शुल्क वापसी का आदेश निर्गत न्यायालय के द्वारा किया गया है ।अभिभावकों ने एक स्वर में कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का शुरुआत किया जाएगा ।आज के बैठक में अभिभावक अर्फराज साहिल, उपेंद्र कुमार ,धनंजय कुमार ,बिट्टू कुमार, संतोष कुमार ,मुकुल शर्मा, मोहित कुमार सिंह ,मनोज कुमार ,पप्पू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उमेश चंद्र गुप्ता,भोली प्रसाद सहित काफी लोग उपस्थित थे।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना