वोटर जागरुकता को साइकिल यात्रा पर निकले छात्रों के साथ पदाधिकारियों ने भी की पदयात्रा

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
— एसडीओ,बीडीओ, एवं ज़िला स्वीप के ब्रांड ऐंबेसडर ने हिलसा ब्लॉक से दिखाई हरी झण्डी
———————————-स्वीप अभियान के तहत वोटरों को जागरुक करने के लिए शहर में विशाल साइकिल रैली निकाली गई. स्थानीय प्रखंड परिसर से मतदाता जागरुकता साइकिल रैली को एसडीओ राधाकान्त, बीडीओ राजदेव रज़क एवं ज़िला ब्राण्ड ऐंबेसडर आशुतोष कुमार मानव ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान रैली में भाग ले रहे ब्राइट कैरियर टीचिंग सेंटर एवं टौपर वैली के छात्र छात्राओं, दिव्यांगों एवं प्रखंड के स्वीपकर्मियों ने विभिन्न श्लोग़न से सुसज्जित तख़्तियाँ लेकर शहर में मार्च किया तथा वोटरों को जागरुक करने सम्बंधी नारे भी लगाए. इस मौक़े पर ज़िला स्वीप आइकन श्री मानव एवं अनुमंडल पदाधिकारी राधाकांत ने कहा कि सभी लोग अगर दिल से ठान लेंग तो इस बार मत प्रतिशत ज़रूर बढ़ेगा. उन्होंने मतदाताओं को जागरुक करने के लिए ख़ासकर विद्यार्थी वर्ग द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की तथा स्वीप अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.
इसके पूर्व प्रखंड कार्यालय में ही स्वीप अभियान के तहत बीडीओ श्री रज़क के नेतृत्व में संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागी छात्र छात्राओं की हौसला आफ़जाई की गई. इस अवसर पर प्रखंड के सभी वरीय अधिकारियों के अलावे अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी, दंडाधिकारी, थानाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार, विकास कुमार, शिक्षाविद अजीत कुमार सिंह, सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, मिंटू कुमार, अमरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, पंकज परिमल, कई विकास मित्र, दर्जनों शिक्षक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.