रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र के महादेव नगर स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मे प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी की अध्यक्षता की अध्यक्षता में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।साथ ही इस मौके पर कार्यालय के समीप वृक्षारोपण भी किया गया।इस दौरान नवादा जिला युवा अध्यक्ष मो ईरशाद अंसारी,रजौली युवा विधनसभा अध्यक्ष सह आरटीआई जिला अध्यक्ष कुंदन दीप भी मौजूद रहे।प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भारत में टेक्नोलॉजी लाने वाले एकमात्र नेता राजीव गांधी थे।उन्होंने गांव-गांव तक बिजली लाने का अथक प्रयास किया। इसलिए इस योजना का नाम राजीव गधी विद्युत योजना रखा गया।आज भारत में हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल है और हर घर में कंप्यूटर है,जो राजीव गांधी जी की देन है। इन्होंने अशांत लंका को शांत करने के लिए भारतीय सेना को भेज कर इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा था।इन्होंने मालदीव की रक्षा की थी।इस कार्यक्रम में मौके पर इंटर विद्यालय रजौली के पूर्व प्राचार्य बालकृष्ण यादव,डॉ अनवर उल हक,मो रफीक अंसारी, मोहन चौधरी ,लखन प्रसाद, शंभू शरण सिंह ,मोहम्मद मुनव्वर अंसारी, सूरज कुमार ,अब्दुल रहीम ,ओमप्रसाद ,मोहम्मद आरिफ खान ,मोहम्मद वाहिद आलम ,आदि कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया।